Follow Us:

Video: डायरिया और डिहाइड्रेशन से बिगड़ी सांसद हर्ष महाजन की तबीयत

डायरिया और डिहाइड्रेशन से सार्वजनिक कार्यक्रम में बिगड़ी थी तबीयत

आईजीएमसी शिमला में उपचार के बाद स्वास्थ्य में तेजी से सुधार

राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने प्रदेशवासियों का जताया आभार


शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने अपनी तबीयत को लेकर प्रदेशवासियों को जानकारी सोशल मीडिया पर सांझा करते हुए बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से डायरिया के कारण उन्हें काफी कमजोरी महसूस हो रही थी। शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) होने की वजह से एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान उन्हें अचानक चक्कर आ गया।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद उन्हें तुरंत चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया। आईजीएमसी शिमला के डॉक्टरों की निगरानी और उपचार से अब उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर है तथा स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।

हर्ष महाजन ने कहा कि इस दौरान प्रदेशभर से लोगों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थनाएं कीं और शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने सभी शुभचिंतकों के स्नेह, प्रेम और सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

सांसद ने कहा कि जनता का विश्वास और अपनापन उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने सार्वजनिक दायित्वों का निर्वहन पहले की तरह करेंगे।