Categories: हिमाचल

हिमाचल के रूटों पर बंद नहीं होंगी हरियाणा रोडवेज की बसें

हिमाचल प्रदेश में हरियाणा से आने वाले रोडवेज की बसें फिलहाल बंद नहीं होंगी। रोडवेज यूनियनों की चेतावनी के बाद हरियाणा परिवहन विभाग बेकफुट पर आ गया है और एक महीने समीक्षा करने के बाद फैसला लेने का ऐलान किया है।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा रोडवेज ने बढ़ते घाटे की वजह से छह राज्यों के लिए अपनी सेवा बंद करने का ऐलान किया था। परिवहन विभाग का कहना था कि दूसरे राज्यों के लिए हरियाणा से चल रहे रूट घाटे में हैं। इसलिए 1 दिसंबर से इन राज्यों के लिए रोडवेज की बसें नहीं चलेंगी।

बाहरी राज्यों में रोडवेज के ज्यादातर ऐसे रूट हैं, जहां पर कुल सीटों की 25% सवारियां भी नहीं बैठती। इसलिए हिमाचल, जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड के लिए बसों के संचालन को बंद करने का फैसला किया था। लेकिन अब यूनियनों के दवाब के चलते विभाग ने अपना फैसला बदल दिया है।

हरियाणा परिवहन विभाग ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। बता दें कि हिमाचल में हरियाणा रोडवेज की बसें 140 रूटों पर दौड़ती हैं। वहीं, हिमाचल से भी बाहरी राज्य के लिए करीब 500 बसें जाती हैं। शिमला के लिए भी 40 रूटों पर हरियाणा रोडवेज की बसें आती हैं।

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशंसापत्र से सम्मानित होेने पर कृषि विभाग की सराहना की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कृषि विभाग को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के…

29 mins ago

उपचुनाव: सभी बूथों पर आवश्यक सुविधाएं करवाई जाएंगी उपलब्ध: डीसी

धर्मशाला, 03 जुलाई: जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि  देहरा विधानसभा क्षेत्र…

31 mins ago

कांगड़ा : सुरक्षा बल की बर्दी में दिखे 3 संदिग्ध, हिमाचल-पंजाब पुलिस हुई अलर्ट

जिला कांगड़ा के नंगलभूर में सुरक्षा बलों की वर्दी में संदिग्ध देखे जाने और एक…

33 mins ago

संसद में राहुल पर PM के बालबुद्धि कहने पर कुलदीप राठौर ने जताया ऐतराज

देश में नई सरकार के गठन के बाद संसद के पहले ही सत्र में पहली…

34 mins ago

मॉनसून में पर्यटन निगम के होटलों में मिलेगी 20 से 40% की छूट, 15 सितंबर तक ऑफर

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन के साथ ही पर्यटकों की आमद में भी कमी…

36 mins ago

प्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी, हरिद्वार और गुजरात में भी बनेंगे हिमाचल सदन

हरिद्वार और गुजरात में भी हिमाचल सदन बनाए जाएंगे। दोनों ही जगह जमीन की तलाश…

6 hours ago