➤ अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान हलवदार अरुण कुमार का हृदयघात से निधन
➤ वीरवार को पैतृक गांव चताड़ा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
➤ मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने जताया शोक
अरुणाचल प्रदेश के डिब्रूगढ़ में तैनात हलवदार अरुण कुमार (39) ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए। चताड़ा गांव के निवासी और 7वीं जैक राइफल में सेवारत अरुण कुमार मंगलवार सुबह व्यायाम कर रहे थे, जब अचानक उन्हें हृदयघात हो गया। साथी जवानों ने तुरंत उन्हें कमांड अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
सूत्रों के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर वीरवार को पैतृक गांव चताड़ा पहुंचेगा, जहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। अरुण कुमार अपने पीछे माता नीलम कुमारी, पत्नी शालू, बेटियां रिया-जिया और बेटे अर्जुन को छोड़ गए हैं।
वर्ष 2005 में ऊना के इंदिरा मैदान में भर्ती प्रक्रिया के जरिए सेना में शामिल हुए अरुण कुमार हाल ही में होली पर्व पर अवकाश लेकर घर आए थे। उनके निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सांसद अनुराग ठाकुर, राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार, विधायक सतपाल सत्ती, विवेक शर्मा और पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने उनके अचानक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।



