Follow Us:

स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने धीरा में वितरित किए फ्री गैस कनैक्शन

मनोज धीमान |

स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में धीरा में जन समस्याएं सुनी। उन्होंने 546 पात्र लाभार्थियों को फ्री गैस वितरण करने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि  हिमाचल प्रदेश प्रत्येक परिवार को फ्री गैस कनैक्शन देने वाला देश का पहला राज्य होगा और इसमें एक फ्री रिफल भी देने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने इससे पूर्व धीरा में ही 3 लाख से लगाये विद्युतिकृत नलकूप का लोकार्पण किया और 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले राजस्व सदन की अधारशिला भी रखी। हिमाचल गृहणी योजना में लगभग डेढ़ लाख पात्र लोगों को प्रदेश में फ्री गैस कनैक्शन दिये गयें हैं। जिला कांगड़ा में 34609 और सुलह विधान क्षेत्र में 3105 पात्र लोगों को निःशुल्क गैस कनैक्शन दिये गये हैं। उन्होंने विभाग को आदेश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी परिवार बिना गैस कनैक्शन ना रहे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग के विकास और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 70 साल आयु से अधिक आयु वाले सभी लोगों को समाजिक सुरक्षा पेंशन देने का फैसला लिया और वर्तमान सरकार ने 70 साल से अधिक आयु के लगभग डेढ़ लाख लोगों को पेंशन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्धन लोगों को 5 लाख रुपये की स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। आयुष्मान योजना में प्रदेश के 38 हजार लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जो लोग आयुष्मान में कवर नहीं हुए हैं, उनके लिए प्रदेश सरकार ने हिमकेयर कार्ड बनायें और इसमें भी 5 लाख की स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रदेश में साढ़े 5 लाख लोग इससे जुड़े हैं। उन्होंने लोगों से आहवान किया जिनके हिमकेयर कार्ड़ नहीं बने हैं ऐसे सारे लोग जनवरी से मार्च 2019 तक अपने कार्ड बनवा सकते हैं।

परमार ने कहा कि गांव चौकी और क्यारवां के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत 2 करोड़ 83 करोड रुपए की राशि से नई पेयजल योजना स्वीकृत की गई है। गांव सुनपुर लाहडू, पुड़बा और बलोटा के लिए 1 करोड़ 4 लाख पर की पेयजल योजना स्वीकृत की गई है। धीरा और आसपास के क्षेत्र में 40 नयें हैंडपंप लगाए गए हैं और इसमें 22 को विद्युतकृत किया गया है। पेयजल योजना परौर, खरोठ, झरेट, रझूं का निर्माण कार्य प्रगति पर है और इसपर 543 लाख व्यय किये जा रहे हैं। उठाऊ सिंचाई योजना नौरा पर 208 लाख, उठाऊ सिंचाई योजना पुड़बा पर 119 लाख और उठाऊ सिंचाई योजना पुड़बा-बलोटा पर 76 लाख रुपए व्यय किए जा रहे हैं।