Follow Us:

गर्मी से तप रहा पहाड़ी प्रदेश हिमाचल, पारा 40 डिग्री के पार

|

हिमाचल प्रदेश में पारा लगातार चढ़ रहा है। प्रदेश के चार शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है।  प्रदेश के मैदानी व निचले भागों में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 10 जून तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान धूप खिलने से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है।

वहीं, प्रदेश में आठ जून से प्री मानसून दस्तक दे सकता है। बुधवार से आठ जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 10 जून तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। 10 जून को इन क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।