हिमाचल

CM के लिए रूस से आया हेलीकॉप्टर बार-बार हो रहा खराब, कंपनी ने भेजा छोटा उड़नखटोला

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लिए 5.10 लाख प्रति घंटा किराए पर रूस से लिया गया अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर बार-बार ख़राब हो रहा है। यह उड़नखटोला राजधानी शिमला के अनाडेल मैदान में शो पीस बनकर खड़ा है। रशिया से तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम इसकी मुरम्मत करने शिमला आएगी। रशिया की स्काई वन कंपनी ने अब छोटा उड़नखटोला मुख्यमंत्री के लिए भेजा है। बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसी छोटे उड़नखटोला से दिल्ली रवाना हुए। डेढ़ महीने में ये हेलीकॉप्टर ज़्यादातर ख़राब रहा है। मुख्यमंत्री इस उड़नखटोले में बामुश्किल 3 या चार बार ही बैठे हैं।

रशिया की स्काई वन कंपनी ने पिछले महीने ही नया उड़नखटोला शिमला भेजा था। हिमाचल पहुंचते ही लाहौल-स्पीति जिले में बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए इसका इस्तेमाल किया गया था। इस 24 सीटर उड़नखटोला का प्रति घंटे का किराया 5.10 लाख रुपये है। डीजीसीए से टेस्ट ड्राइव और ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद ये उड़नखटोला प्रदेश सरकार के सुपर्द किया गया था। लेकिन अत्याधुनिक उड़नखटोला का बार बार ख़राब होना कई सवाल खड़े कर रहा है। ख़बर तो यहां तक है कि ये उड़नखटोला नया भी नहीं है। क्योंकि इसकी हालात देख कर लगता नहीं है ये नया है।

प्रदेश की खस्ता आर्थिक हालत के बीच 5.10 लाख प्रति घण्टा किराए पर उड़नखटोला लेने पर विपक्ष ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा था। जिसको लेकर सरकार के मंत्री ने बाक़ायदा पत्रकार वार्ता कर सफाई दी थी। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा था कि पवन हंस कंपनी वाला उड़नखटोला पुराना हो गया था जो आय दिन ख़राब रहता था। हालांकि उसका प्रति घंटा किराया 2 लाख तक था। लेकिन इतना महंगा हेलीकॉप्टर लेने का भी कोई फ़ायदा नहीं हुआ है।

Samachar First

Recent Posts

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

44 mins ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

46 mins ago

जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री

करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…

48 mins ago

आईपीएल मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार: सीएमओ

धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…

50 mins ago

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…

51 mins ago

केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन

केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर  (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…

53 mins ago