Categories: हिमाचल

यहां सड़कों में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में है सड़क

इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के लोग पिछले कई सालों से सड़कों की बदहाली से परेशान हैं। आलम यह है कि कई मार्गों पर सड़कों में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सड़क नजर आती है। वहीं विभाग ने गड्ढों को भरने के लिए तारकोल की अपेक्षा मिट्टी डालना शुरू कर दी है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। किसी भी वाहन के पीछे चलना दोपहिया वाहन चालकों के लिए मुश्किल हो रहा है। सड़क पर मिट्टी डालने से कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।

ये सड़के हैं सबसे खस्ताहाल

इंदौरा विधानसभा क्षेत्र की पहचान हर तरफ से खराब सड़कों के रूप में होने लगी है। यहां इंदौरा-पराल वाया टांडा मंड मियाणी मार्ग, बाईं अटारियां-चनौर-इंदौरा मार्ग, गंगथ-इंदौरा मार्ग, झंगराड़ा-इंदौरा वाया इंदपुर टप्पा मार्ग, रैहन-इंदौरा वाया मलाहड़ी मार्ग, इंदौरा-बडुखर मार्ग, मोहटली-इंदौरा मार्ग और कंडवाल-भदरोया मार्ग की हालत सबसे ज्यादा खस्ता है। इन मार्गों पर खास कर दोपहिया वाहन चालकों का चलना खतरे से खाली नहीं है, ऐसे में लोगों में विभाग के प्रति गहरा रोष है। बावजूद इसके विभाग इंदौरा क्षेत्र की सड़कों की दुर्दशा पर आंखें बंद करके बैठा हुआ है।

Samachar First

Recent Posts

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

2 hours ago

धूमल को कमजोर करने के लिए जयराम ने हमीरपुर में नहीं किया विकास: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल के हारने का…

2 hours ago

मैं कोई सुई नहीं जो गुम हो जाऊंगी: कमलेश

देहरा भी अब मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र, मतदान के समय कोई गलती न करें  देहरा।…

2 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा का 12वीं वर्षगांठ पर विशेष तोहफा

ओपीडी परामर्श एवं इन्वेस्टिगेसंस पर दी जा रही छूट हिमकेयर में उपलब्ध है निःशुल्क उपचार…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर, प्रदेश में 115 सड़कें बंद

हिमाचल के ज्यादातर हिस्सों में बीती रात से बारिश हो रही है। जिला कांगड़ा, शिमला…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशंसापत्र से सम्मानित होेने पर कृषि विभाग की सराहना की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कृषि विभाग को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के…

20 hours ago