<p>उड़नपरी बख्शो देवी को पीजीआई चंडीगढ़ से छुट्टी मिल गई है। हालत खतरे से बाहर होने के बाद बख्शो ईसपुर स्थित अपने घर पहुंच गई हैं। हालांकि, बख्शो ने जहर क्यों निगला, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। एएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि सोमवार यानी आज बख्शो के बयान लिए जाएंगे।</p>
<p>गौरतलब है कि बख्शो ने शनिवार देर सायं अज्ञात कारणों से किसी कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर आए, जहां गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया।</p>
<p>बख्शो ने 2 वर्ष पहले नंगे पांव 5 हजार मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर गोल्ड मेडल हासिल किया था जिसके बाद वह एकाएक सुर्खियों में आई थीं।</p>
<p> </p>
नेरवा। जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…
कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…
प्रदेश में चल रही हैं मित्रों की सरकार और अपराधियों को मिल रहा है को…
कमल ख़रीदककर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता :…
पूर्व निर्दलीय विधायक ने किया कलंकित, मुख्यमंत्री से करवाना चाहते थे गलत काम प्रदेश के…
हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में जनता भाजपा को सबक…