Follow Us:

सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाया

समाचार फर्स्ट डेस्क |

71 वें राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस प्रदेश के कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने तोहफा  दिया है। शिमला के रामपुर में  राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस  समारोह की अध्यक्षता करते हुए सीएम वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को चार प्रतिशत डीए देने की घोषणा की है।

कर्मचारियों को बढ़े हुए भत्ते का लाभ जनवरी 2017 साल से मिलेगा और पेंशनधारकों का महंगाई भत्ता सितंबर की सैलरी के साथ जोड़ कर अक्टूबर से मिलेगा। 

पिछले वर्ष भी हुई थी डीए में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी 

पिछले साल इसी दिन यानि स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी का ऐलान किया था। जिसपर हर साल सरकार पर 300 करोड़ का खर्च का अनुमान था।