हिमाचल

हिमाचल: शनिवार से शुरू होगीं 10वीं की टर्म-2 की परीक्षाएं

हिमाचल: 10वीं कक्षा के नियमित विद्यार्थियों की टर्म-2 की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में 2125 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें करीब 90 हजार 625 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। पहले दिन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय की परीक्षा होगी। इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।

उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश भर में 2125 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इसमें 85 महिला परीक्षा केंद्रों को सावित्री बाई फुले परीक्षा केंद्र का नाम दिया गया है। इन केंद्रों में अधीक्षक और उपाधीक्षक के तौर पर महिला स्टाफ को ही तैनाती दी गई है। बोर्ड परीक्षा में नकल पर रोकथाम के लिए उड़नदस्तों का गठन भी किया गया है। इसके अलावा बोर्ड परीक्षाओं के लिए नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

4 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

4 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

4 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

4 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

5 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

8 hours ago