Follow Us:

हिमाचल: विधानसभा के बाहर खालिस्तानी झंडा लगाने वाला दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

विधानसभा परिसर के बाहर खालिस्तानी झंडा लगाए जाने के मामले में पुलिस के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने इस मामले में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है…

मृत्युंजय पुरी |

मृत्युंजय पुरी, धर्मशाला।

धर्मशाला: विधानसभा परिसर के बाहर खालिस्तानी झंडा लगाए जाने के मामले में पुलिस के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने इस मामले में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम परमजीत बताया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी पंजाब की रोपड़ पुलिस ने की है।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी स्कूटी पर सवार होकर विधासभा के बाहर खालिस्तानी झंडा लगाने आए थे।

बता दें कि इससे पहले पुलिस ने बुधवार को पंजाब के रोपड़ जिला से आरोपी हरबीर सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपी को बीते रोज जिला सत्र न्यायालय धर्मशाला में पेश किया गया था जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया था।