Follow Us:

हिमाचल की ये ब्यूटी क्वीन अब कर रही है महिलाओं के लिए काम

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल की राजधानी शिमला के छोटे से गांव ननखड़ी से सम्बंध रखने वाली जागृति वाहरी खूंड ने हाल ही में मिस इंडिया यूनिवर्स- ग्लोब 2017 का खिलाब अपने नाम किया है। जागृति ने इससे पहले कई खिताब अपने नाम किए हैं। हिमाचल की ये ब्यूटी क्ववीन मिस इंडिया यूके 2017, मिस एलीगेंट 2017 का टाईटल भी अपने नाम कर चुकी है। उनका अगला कदम गांव की सुविधाओं से वंचित लड़कियों के सपने पूरा करने में मदद करने का है।

उन्होंने कहा कि मेरी उपलब्धियां खास तौर पर शादीशुदा महिलाओं को प्रोत्साहित करेंगी, जो अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं और साथ ही शिक्षा के माध्यम से सुविधाओं से वंचित लड़कियों के सपनों को पूरा करना मेरा लक्ष्य है। अपने गांव पहुंचने पर जागृति ने लड़कियों के सपोर्ट करने की जिम्मेदारी ली है और अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ना है ताकि सपनों को उड़ान दी जा सके।

जागृति अपनी सफलता के लिए अपने पति को श्रेय देती है। ब्यूटी क्ववीन दो बच्चों की मां है और यूके में सैटल है। जागृति ने प्रांरभिक शिक्षा शिमला पब्लिक स्कूल से की है। उसके बाद उन्होंने चाइल्ड साईक्लोजी और टीचिंग में डिग्री के लिए जर्नलिज्म के करियर को छोड़ा। जागृति अगले साल होने वाले मिस यूनिवर्स और मिस यूनाइटेड नेशन कान्टेंस्ट में भाग लेंगी।