Follow Us:

ड्रोन पॉलिसी बनाने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल, कैबिनेट में मिली मंजूरी

शिमला में हुई मंत्रीमंडल की बैठक में आज प्रदेश ड्रोन पॉलिसी-2022 और प्रदेश लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2022 को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही ड्रोन पॉलिसी बनाने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया…

पी.चंद |

शिमला में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में आज प्रदेश ड्रोन पॉलिसी-2022 और प्रदेश लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2022 को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही ड्रोन पॉलिसी बनाने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। मंत्रिमंडल के आज लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि बैठक में हिमाचल प्रदेश ड्रोन पॉलिसी-2022 को स्वीकृति प्रदान की गई।

उन्होंने कहा कि देश में एसी पॉलिसी बनाने वाला हिमाचल पहला राज्य बना है। इससे नये रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और इस नीति का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति, हिमाचल प्रदेश औद्योगिक निवेश नीति, हिमाचल प्रदेश र्स्टाटअप योजना, राष्ट्रीय कौशल विकास जैसे योजनाओं के माध्यम से अवसर प्राप्त होंगे ।

सुरेश भारद्वाज ने बताया कि मंत्रिमण्डल ने हिमाचल प्रदेश लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2022 को स्वीकृति प्रदान की। यह नीति योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी के लिए विभिन्न विभागों में समन्वय स्थापित करने और राज्य के औद्योगिक विकास को सहयोग प्रदान करने में सक्षम होगी ।