Categories: हिमाचल

हमीरपुर: भोरंज में तेंदुए का आतंक, हमले से बाल-बाल बचा पंचायत उपप्रधान

<p>हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल के कड़ोहता गांव के ग्रामीण तेंदुए के आतंक से बेहद परेशान हैं। पांच दिनों से लगातार तेंदुआ रात को घरों के पास दहाड़ रहा है। बीती रात को पंचायत के उपप्रधान विरेंद्र डोगरा तेंदुए के हमले से बाल-बाल बचे और शोर मचाने पर तेंदुआ भागा। कड़ोहता पंचायत के उपप्रधान विरेंद्र डोगरा ने बताया कि पांच दिनों से रात को तेंदुआ गांव में हर रोज आ रहा है। इससे लोगों को रात के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि रविवार रात को तेंदुए ने घर के आंगन में ही हमला करने की कोशिश की, लेकिन शोर मचाने पर तेंदुआ भागा।</p>

<p>उन्होंने कहा कि तेंदुआ कभी भी ग्रामीणों पर हमला कर सकता है। गांव के करीब एक दर्जन कुत्तों को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है। इससे कड़ोहता के ग्रामीण और स्कूली बच्चे भयभीत हैं। उन्होंने कहा कि इसके बारे में वन विभाग को भी सूचित कर दिया है। उन्होंने मांग की है कि गांव के पास तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए। वहीं, वन गार्ड नरेद्र कुमार का कहना है कि इस बारे में पंचायत के उप प्रधान से सूचना मिली है और उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जा रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

6 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

6 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

6 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

6 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

8 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

9 hours ago