हिमाचल

वीरभद्र सरकार में ‘सुक्खू’ बैठे रहे मौन, अब 10 साल बाद याद आया ‘लोन’: सतपाल सिंह सत्ती

वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि नेतृत्व और मुद्दाविहीन हो चुकी कांग्रेस पार्टी इतनी हताश हो चुकी है कि उसके नेता अपने छह बार के मुख्यमंत्री को ही कटघरे में खड़ा करने वाले बयान दे रहे हैं. सतपाल सिंह सत्ती ने कर्ज को लेकर सुखविदर सिंह सुक्खू के बयान पर पूछा कि क्या उन्होंने कभी वीरभद्र सिंह से पूछा था कि उनकी सरकार ने 30 हजार करोड़ रुपये का लोन क्यों लिया था?

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि वीरभद्र सरकार में न तो कोविड महामारी थी न ही उन्होंने जनकल्याण के लिए कोई योजनाएं चलाईं, न ही उन्हें कर्मचारियों को नया वेतनमान देना पड़ा, न तो कोई फोरलेन बनाए न ही मेडिकल क़ॉलेज. इसके बावजूद उन्होंने पांच वर्ष के दौरान जो 30 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया वो कहां खर्च किया.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ये बताएं कि जो 1500 रुपये और 300 यूनिट बिजली की गारंटी दे रखी है उसके लिए पैसा कहां से आएगा? उन्होंने कांग्रेस की ओर से की जा रही घोषणाओं पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस बिना प्लानिंग के ही घोषणाएं कर रही है.ऐसा लगता है मानो कांग्रेसी राजनीति न कर रहे हैं, पंसारी की दुकान खोलकर बैठे हैं.

Vikas

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

6 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

6 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

6 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

6 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

6 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

10 hours ago