Follow Us:

हिमाचल ब्राह्मण सभा एकजुट गुण प्रकाश

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश में ब्राह्मण सभा एकजुट है, संगठन किसी भी तरह के किसी भी गुटों में बंटा हुआ नहीं है। सभा के निवर्तमान प्रधान गुण प्रकाश शर्मा ने यहां पर जारी एक बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक ही ब्राह्मण सभा है जिसकी नई कार्यकारिणी का चुनाव 28 सितंबर को कुल्लू जिले के शमशी में हुआ है और उनकी जगह पर पंडित मनमोहन गौतम को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया है।

पूरा संगठन उनकी अगुवाई में अब काम कर रहा है। गुण प्रकाश शर्मा ने कहा कि कुछ लोग गलत बयानबाजी करके ब्राह्मण समाज को गुमराह करने में लगे हैं। कुछ निष्कासित सदस्यों जिनमें पूर्व महासचिव शेष राम अवस्थी व पूर्व मनोनीत उपाध्यक्ष राम कृष्ण शर्मा ने जो बयान दिए हैं उनमें कोई सच्चाई नहीं है।

पूर्व कार्यकारिणी के भंग करने के बाद नए चुनाव हो चुके हैं और अब पूर्व में रहे पदाधिकारियों का कोई वजूद नहीं है। गुण प्रकाश शर्मा ने बताया कि बयानबाजी करने वाले इन पूर्व पदाधिकारियों की गलत बयानबाजी को लेकर उन्हें नोटिस जारी किया गया है तथा 15 दिन में इसे लेकर जवाब मांगा गया है। यदि ये 15 दिन में कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं.

तो इन्हें सभा की सदस्य से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को शमशी के संध्या पैलेस में हुए चुनावों में प्रदेश के सात जिलों से आए प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया है। सभी नए पदाधिकारियों को ब्राह्मण सभा के संविधान के प्रति शपथ दिला कर विधिवत कार्य सौंपा गया है।

उन्होंने प्रदेश के सभी ब्राह्मण समाज के बंधुओं से आग्रह किया है कि वह किसी के भी बहकावे में न आएं। प्रदेश में पंडित मनमोहन गौतम की अध्यक्षता में एक ही राज्य स्तरीय ब्राह्मण सभा है। इसे पूरा सहयोग, समर्थन दिया जाए ताकि सभा के उदेश्यों व ब्राह्मण समाज के दायित्वों का सही तरीके से निवर्हन हो सके।