Categories: हिमाचल

वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे 444 हिमाचलियों को लाया गया वापस

<p>वंदे भारत मिशन के अंतर्गत 39 देशों/शहरों से अब तक 444 व्यक्तियों को हिमाचल प्रदेश वापस लाया जा चुका है। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि इन लोगों की वापसी संयुक्त अरब अमीरात, किर्गिस्तान, फिलीपीन्स, बांग्लादेश, अमेरिका, म्यांमार, इंडोनेशिया, नेपाल, ओमान, मलेशिया, कनाडा, मालद्वीप, इजराईल, जॉर्डन, जर्मनी, जापान, कायरो, स्पेन, नीदरलैंड, यूक्रेन, नाईजीरिया, रूस, इथोपिया, मॉरिशियस, आयरलैंड, इटली, कजाकिस्तान, कीनिया, सउदी अरब, ईराक, यूनाईटेड किंग्डम, सिंगापुर, गिब्रेलिया, मोनक्को, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, कम्बोडिया, न्यूजिलैंड और ईरान देशों से हुई है।</p>

<p>प्रवक्ता ने कहा कि कई मामलों में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्वयं केंद्रीय विदेश मंत्री से मामला उठाकर प्रदेश के निवासियों को वापस लाने का आग्रह किया और सीएम हेल्पलाइन ने इस कार्य में आवश्यक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि विदेश से वापस पहुंचे इन सभी लोगों को संबंधित हवाई अड्डे पर पद्रेश सरकार के अधिकारियों ने सम्पर्क किया और उन्हें हिमाचल प्रदेश भेजने के लिए सहायता प्रदान की जहां उन्हें संस्थागत क्वारंटीन में रखा गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के 26 व्यक्ति अमृतसर हवाई अड्डा, 106 चंडीगढ़ हवाई अड्डा और 603 दिल्ली हवाई अड्डा पर पहुंचे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

4 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

4 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

6 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

7 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

8 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

9 hours ago