Himachal Budget 2024 Timing: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अब 17 मार्च को सुबह 11 बजे राज्य का वार्षिक बजट पेश करेंगे। पहले यह बजट दोपहर 2 बजे प्रस्तुत किया जाना था, लेकिन विधायकों की मांग पर विधानसभा प्रशासन ने इसका समय बदल दिया है।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि कुछ सदस्यों ने बजट पेश करने के समय को लेकर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद यह बदलाव किया गया। हिमाचल में आमतौर पर सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे शुरू होती है। इसी कारण पहले बजट भी दोपहर 2 बजे पेश किया जाना था, लेकिन अब इसे सुबह 11 बजे कर दिया गया है।
शनिवार को नहीं लगेगा विधानसभा सत्र
पहले के शेड्यूल के अनुसार शनिवार को भी विधानसभा की कार्यवाही होनी थी, लेकिन होली की छुट्टी के कारण विधायकों ने शनिवार का सत्र रद्द करने का अनुरोध किया। विधानसभा अध्यक्ष ने अनुरोध स्वीकार कर लिया है और अब शुक्रवार को सदन की कार्यवाही सोमवार (17 मार्च) तक स्थगित कर दी जाएगी।
इस बदलाव के साथ अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 17 मार्च को सुबह 11 बजे हिमाचल प्रदेश का बजट पेश करेंगे, जिसका प्रदेश के लोगों को बेसब्री से इंतजार है।