Categories: हिमाचल

हिमाचल के बस अड्डों पर अब रहेगी तीसरी आंख की नजर

हिमाचल प्रदेश में बस अड्डों पर कड़ी नजर बनाए रखने के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरे लगा दिए गए हैं। HRTC और BSMD द्वारा बनाए गए सभी बस अड्डों पर अब तीसरी आंख की नजर रहेगी। पी.पी.पी. मोड पर बन रहे बस अड्डों पर हालांकि ये कैमरे अभी नहीं लगाए गए हैं जिनमें ऊना और चिंतपूर्णी बस अड्डों को छोड़ कर अन्य सभी बस अड्डों पर अब यात्रियों पर तीसरी आंख का कड़ा पहरा रहेगा।

28 बस अड्डों पर स्थापित किए कैमरे

प्रदेश भर में निगम के 28 बस अड्डों पर ये कैमरे स्थापित किए गए हैं। राजधानी शिमला में एच.आर.टी.सी. के पुराने बस अड्डे सहित आई.एस.बी.टी. न्यू बस अड्डे पर भी ये कैमरे लगाए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए अब कैमरों के माध्यम से शातिर एवं शरारती तत्वों पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही बस अड्डों पर बढ़तीं चोरी की घटनाओं को मद्देजनर इन सी.सी.टी.वी. कैमरों को लगाया गया है।

निगम की वर्कशॉप में भी स्थापित होंगे सी.सी.टी.वी.

प्रदेश भर में बस अड्डों के साथ ही अब निगम की वर्कशॉप में भी सी.सी.टी.वी. कैमरे स्थापित किए जाएंगे। वर्कशॉप में करोड़ों रुपए की सम्पदा के चलते उनकी सुरक्षा के मद्देनजर इन कैमरों को स्थापित करने की योजना है। आने वाले समय में इस संंबंध में बी.एस.एम.डी. द्वारा कार्य शुरू किया जाएगा।

बस अड्डों पर छेडख़ानी से मिलेगी निजात

प्रदेश भर में निगम के बस अड्डों पर कालेज जाने वाली लड़कियों को छेडऩे की शिकायतें मिलती रहती थीं। बस अड्डों पर खड़े मजनू लड़कियों को परेशान करते थे, ऐसे में पूर्व सरकार के  समय ही बस अड्डों पर सी.सी.टी.वी. कैमरों को स्थापित करने को लेकर निर्णय लिया गया था, अब प्रदेश भर में ये कैमरे स्थापित किए गए हैं।

Samachar First

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

5 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

5 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

5 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

6 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

6 hours ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

9 hours ago