हिमाचल

चंबा: चौरासी मंदिर में दर्दनाक हादसा, फ्लड लाइट का पोल गिरने से बच्ची की मौत

जिला चंबा में मणिमहेश यात्रा के दौरान भरमौर में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है. जानकारी के अनुसार चौरासी मन्दिर परिसर में फल्ड लाइट का पोल गिरने से एक 13 वर्षीय बच्ची की  घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 3 अन्य यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए. घटना उस समय हुई जब एक फ्लड लाइट का बड़ा खम्बा मन्दिर परिसर में लगाया जा रहा था कि अचानक वह गिर गया.

घटना के बाद भद्रवाह से आए यात्रियों ने स्थानीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा बाजार बंद करवा दिया. वहीं पुराने बस अड्डे पर चक्का जाम कर दिया. वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति को संभालने का प्रयास किया. घटना में घायल हुए लोगों को हैलीकॉप्टर के माध्यम से चम्बा रैफर कर दिया गया है. पुलिस द्वारा हादसे को लेकर अधिक जानकारी जुटाई जा रही है.

 

Vikas

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

13 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

13 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

13 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

13 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

13 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

17 hours ago