Follow Us:

कुल्हाड़ी से मारपीट मामले में हुई क्रॉस FIR, नहीं हुई गिरफ्तारी: ASP

बिट्टू सूर्यवंशी |

कांगड़ा के चामुंडा इलाके में पेश आई सनसनी खेज़ वारदात पर दोनों और से मामले दर्ज किए गए हैं। एएसपी कांगड़ा विजय सकलानी ने कहा कि इस झड़प में दोनों और से क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। रतनचंद जिसने कुल्हाड़ी चलाई उसके खिलाफ IPC की धारा 451, 323 और दीवान चंद के खिलाफ 451, 506, 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एएसपी ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, क्योंकि एक टांडा अस्पताल औऱ दूसरा पालमपुर में भर्ती है। इसका एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसकी सीडी पुलिस अपने कब्जे में ले चुकी है। दोनों को ठीक होते ही मामले की आगामी जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

गौरतलब है कि बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने परिवार के 3 सदस्यों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला बोला था। घायल परिवार के रिश्तेदारों ने रतन चंद स्थानीय निवासी पर वारदात को अंजाम देने के आरोप जड़े थे। इस पूरी वारदात का एक वीडियो भी बनाया गया है जिसमें सरेआम एक व्यक्ति परिवार के तीन लोगों पर कुल्हाड़ी चलाता दिख रहा है। वहीं, बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी जान बचाने के लिए बाद में खुद को भी कुल्हाड़ी से चोटिल कर लिया।