Follow Us:

हिमाचल के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को 6 माह का सेवा विस्तार, अधिसूचना जारी

  • मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को छह महीने का सेवा विस्तार मिला

  • केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश सरकार के अनुरोध को दी मंजूरी

  • आईएएस अनुराधा ठाकुर को भी कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में एक्सटेंशन


Himachal Chief Secretary Extension: हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को छह महीने का सेवा विस्तार मिल गया है। इस संबंध में आज अधिसूचना जारी कर दी गई। प्रबोध सक्सेना आज सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन केंद्र सरकार के अनुमोदन के बाद उनकी सेवा अवधि 1 अप्रैल 2025 से 30 सितंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है

1990 बैच के आईएएस अधिकारी प्रबोध सक्सेना की सेवानिवृत्ति से पहले नए मुख्य सचिव के चयन को लेकर मंथन जारी था। इसी बीच नई दिल्ली से आदेश आया कि सक्सेना को सेवा विस्तार दे दिया गया है

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश कैडर की 1994 बैच की आईएएस अधिकारी अनुराधा ठाकुर को भी कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में एक साल का एक्सटेंशन दिया गया है

सेवा विस्तार की अधिसूचना में उल्लेख किया गया कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने भारत सरकार के पूर्व अनुमोदन के बाद जनहित में यह फैसला लिया। अब मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त होंगे