हिमाचल

मुख्यमंत्री ने शारीरिक रूप से अक्षम बीरी सिंह को दी पेंशन स्वीकृति

इंसान का व्यक्तित्व उसके व्यवहार, दूरदर्शी सोच और संवेदनशीलता से परिलक्षित होता है. सर्वस्पर्शी भावना से परिपूर्ण प्रयास किसी भी जरूरतमंद के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं. मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज दोपहर मंडी से मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र के कोटली में प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के लिए प्रस्थान किया. इस दौरान रास्ते में कई गांवों में लोगों ने उनका भावपूर्ण स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने कई स्थानों पर रूककर लोगों से उनका कुशल क्षेम भी जाना. कसाण गांव पहुचने पर मुख्यमंत्री की भेंट देवराज से हुई.

मुख्यमंत्री ने देवराज से उनके परिवार का हालचाल जाना. उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को बताया कि शारीरिक रूप से अक्षम उनके बड़े भाई बीरी सिंह की स्थिति बहुत दयनीय है और आर्थिक हालत बेहद ही कमजोर है, वह चलने फिरने में भी असमर्थ हैं. मुख्यमंत्री ने उसी समय उपायुक्त मंडी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया और बीरी सिंह को मुख्यमंत्री सहारा योजना के तहत पेंशन प्रदान करने के निर्देश दिए. साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को बीरी सिंह को उचित सहायता राशि प्रदान करने को भी कहा.

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर प्रदेश में विभिन्न स्थानों के प्रवास के दौरान व्यस्त समय में भी आमजन से अपने पारिवारिक सदस्य की तरह भेंट करते हैं और उनके दुःख-दर्द का हमसफर बनते हैं. उनका यह प्रयास होता है कि कोई भी जरूरतमंद किसी जरूरी सुविधा के अभाव के कारण दुःख में न रहे.
प्रदेशवासियों के जीवन स्तर में सुधार आए और उनका आत्मसम्मान तथा गौरव बढ़े, इसी ध्येय के साथ मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर नई सोच और मजबूत इरादों के साथ निरंतर आगे बढ़ते जा रहे हैं.

Neha

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

17 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

17 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

17 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

17 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

17 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

17 hours ago