Follow Us:

मुख्यमंत्री सुक्खू परिवार सहित मालदीव रवाना, 24 फरवरी के बाद लौटेंगे

Himachal Pradesh CM Maldives trip: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को अपने परिवार के साथ निजी यात्रा पर मालदीव रवाना हो गए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी, देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर और दोनों बेटियां भी गई हैं। यह दौरा पूरी तरह से व्यक्तिगत बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के इस दौरे से पहले उन्होंने नई दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से भेंट की थी। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान भी उनके साथ गए हैं। अभी तक के अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार, वे 23 या 24 फरवरी को दिल्ली लौट सकते हैं और 25 फरवरी तक शिमला पहुंचने की संभावना है।

मुख्यमंत्री के इस विदेश दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसे पूरी तरह से पारिवारिक यात्रा बताया जा रहा है।