Follow Us:

हिमाचल कांग्रेस के 71 ब्लॉक अध्यक्ष घोषित, एक भी महिला को नहीं मिली जगह

➤ 71 ब्लॉक अध्यक्षों में एक भी महिला शामिल नहीं
➤ 17 SC और 8 ST नेताओं को दी गई जिम्मेदारी
➤ संगठन के अंदर फैसले को लेकर चर्चाएं तेज



शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस संगठन में लंबे इंतजार के बाद 71 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। यह सूची प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Vinay Kumar द्वारा जारी की गई। हालांकि इस लिस्ट ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है, क्योंकि किसी भी ब्लॉक में एक भी महिला नेता को जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

इस फैसले के बाद पार्टी के भीतर ही सवाल उठने लगे हैं। खासतौर पर ऐसे समय में जब देश में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ लागू किया जा चुका है, कांग्रेस की इस सूची को लेकर विरोधाभास की चर्चा हो रही है।

हालांकि पार्टी ने अनुसूचित जाति (SC) के 17 नेताओं और अनुसूचित जनजाति (ST) के 8 नेताओं को ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदारी देकर सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है, लेकिन महिलाओं की पूरी तरह अनदेखी संगठन के भीतर असंतोष का कारण बन रही है।

करीब डेढ़ साल के इंतजार के बाद इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया है। इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने 6 नवंबर 2024 को पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया था, जिसके बाद से ब्लॉक स्तर पर संगठन खाली चल रहा था।

अब ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद पार्टी जल्द ही नई कार्यकारिणी के गठन की दिशा में आगे बढ़ेगी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस फैसले से संगठन को मजबूती तो मिलेगी, लेकिन महिलाओं की भागीदारी को लेकर उठे सवाल आने वाले समय में पार्टी के लिए चुनौती बन सकते हैं।

यहां देखे किस जिला के किस ब्लॉक में किसे कमान मिली


चंबा जिला

चुराहा में भूपेंद्र सिंह ठाकुर, भरमौर संजू राम, पांगी सुभाष चौहान, चंबा ओम प्रकाश, डलहौजी अमित शर्मा, भटियात विजय कंवर को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कांगड़ा जिला

कांगड़ा के नूरपुर ब्लॉक में संदेश कुमार डढवाल, इंदौरा दवेंद्र मनकोटिया, फतेहपुर कैप्टन जीत कुमार शर्मा, ज्वाली चेन सिंह गुलेरिया, देहरा कमलेश कुमार, जस्वा परागपुर नायक मुलतान सिंह, ज्वालामुखी प्रताप राणा, जयसिंह पुर जसवंत डढवाल, सुलह बाल कृष्ण चौधरी, नगरोटा बंगवा मान सिंह चौधरी, कांगड़ा नागेश्वर मनकोटिया, शाहपुर सुरेश पटाकू चौधरी, धर्मशाला हरभजन चौधरी, पालमपुर त्रिलोक चंद, बैजनाथ से शशि राणा को प्रधान बनाया गया है।

लाहौल स्पीति जिला

लाहौल स्पीति जिला के काजा ब्लॉक में दोरजे छेरिंग, केलांग सुरेंद्र कुमार और उदयपुर का कुशाल ठाकुर को अध्यक्ष बनाया गया।

कुल्लू जिला

कुल्लू जिला के मनाली में वीर सिंह ठाकुर, कुल्लू गोपाल सिंह, बंजार मोहर सिंह ठाकुर व आनी से गोविंद शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

मंडी जिला

करसोग में गोपाल ठाकुर, सुंदर नगर जसवंत सिंह, नाचन दीप कुमार, सिराज जगदीश रेडी, द्रंग दवेंद्र कुमार, जोगिंदर नगर इंद्र सिंह धीमान, धर्मपुर प्रकाश चंद, मंडी सदर हेम राज ठाकुर, बल्ह पवन ठाकुर व सरकाघाट से धर्मपाल ठाकुर को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

हमीरपुर जिला

हमीरपुर जिला के भोरंज में विजय कुमार बनियल, सुजानपुर राजेंद्र वर्मा, हमीरपुर सुनील कुमार, बड़सर संजय शर्मा व नादौन ब्लॉक का जिम्मा कैप्टन पृथ्वी चंद को दिया गया है।

ऊना जिला

ऊना जिला के चिंतपूर्णी ब्लॉक में डॉ.रवींद्र कुमार शर्मा, गगरेट सुरेंद्र सिंह कंवर, हरोली संदीप अग्निहोत्री, ऊना रजनीश कुमार व कुटलैहड़ विवेक मिका को बनाया गया है।

बिलासपुर जिला

जिला बिलासपुर के झड़ूता ब्लॉक में विजय कौशल, घुमारवीं कैप्टन चमेल सिंह, बिलासपुर मस्तराम वर्मा व श्रीनैना देवी ब्लॉक का दायित्व अमर जीत बंगा को दिया गया है।

सोलन जिला

सोलन जिला के अर्की में सतीश कश्यप, नालागढ़ बाबू राम ठाकुर, दून कुलतार सिंह ठाकुर, सोलन मनीष ठाकुर व कसौली ब्लॉक का दायित्व दवेंद्र शर्मा को सौंपा गया है।

सोलन जिला

सिरमौर जिला के पच्छाद सुनील शर्मा, नाहन ज्ञान चंद चौधरी, श्रीरेणुकाजी तपेंद्र चौहान, पांवट साहिब हरप्रीत सिंह व शिलाई ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व कल्याण धामटा को दिया गया है।

शिमला जिला

जिला शिमला के चौपाल ब्लॉक का दायित्व दिनेश चौहान, ठियोग संजय शर्मा, शिमला ग्रामीण गोपाल शर्मा जुब्बल कोटखाई जितेंद्र मेहता, रामपुर लाल चंद शर्मा व रोहड़ू का दायित्व शिव पॉल ठाकुर को दिया गया है।

किन्नौर जिला

जिला किन्नौर के कल्पा ब्लॉक का दायित्व विक्रम नेगी, निचार अनिल नेगी व पूह का दायित्व प्रेम सिंह को दिया गया है।