Follow Us:

कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रमेश राणा का निधन, सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि

समाचार फर्स्ट |

विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर से कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष रमेश राणा का मंगलवार को निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि रमेश राणा काफी समय से बीमार चल रहे थे और वे चंडीगढ़ से इलाज करवा रहे थे। दोपहर को देहांत के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया, जहां कांग्रेस चीफ सुखविंदर सिंह सुक्खू और बाकी नेता भी शामिल रहे।