Categories: हिमाचल

सबके प्रिय अटल जी! कांग्रेस के इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

विश्व इतिहास में ऐसे बहुत कम मौके होते हैं जब किसी राजनेता के निधन पर पक्ष और विपक्ष दोनों की आंखों में आंसू हों। ऐसे ही स्टेट्समैन रहे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के देहांत से समूचा भारत दुखी है। उनकी लोकप्रियता का ही असर है कि मुख्य विपक्षी पार्टी के नेता भी उन्हें याद करके गमगीन हो रहे हैं। हिमाचल कांग्रेस के भी बड़े दिग्गजों ने अटल जी के निधन पर गहरा शोक जाहिर किया।

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह

हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने इसे भारतीय राजनीति और देश के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।

पूर्व मंत्री जीएस बाली

हिमाचल सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे जीएस बाली ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि अटल जी उन शख्सियतों में से थे जो किसी पार्टी विशेष नहीं बल्कि सभी के लिए आदर्श थे। वह जब भी मनाली आते थे तो सभी दलों के नेताओं से समान स्नेह के साथ मिलते थे। उनकी गुजरने से भारतीय राजनीति के एक युग का अंत हो गया है। यह क्षति अब कभी पूरी नहीं की जा सकती।

पीसीसी प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी अटली जी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश के लिए काम करने की निष्ठा अटल जी से सीखी जा सकती थी। राजधर्म के उपदेशक को देश याद रखेगा…।

सीएलपी मुकेश अग्निहोत्री

कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री के देहांत को देश और राजनीति के लिए बड़ा झटका बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति के एक बेहतरीन युग का अंत हुआ है। घृणा और द्वेश से परे राजनीति के लिए अटल जी सदा याद रखा जाएगा।

इन नेताओं के अलावा पूर्व मंत्री धनीराम शांडिल,रामलाल ठाकुर,नन्द लाल,मोहन लाल ब्राक्टा, इन्दरदत्त लखनपाल समेत तमाम कांग्रेस संगठन से जुड़े नेताओं ने शोक जाहिर किया है।

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

4 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

4 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

4 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

5 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

19 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

19 hours ago