हिमाचल

इंदु वर्मा ने किया शक्ति प्रदर्शन, सैंकड़ों समर्थकों संग पहुंची कांग्रेस कार्यालय

कांग्रेस में शामिल हुई ठियोग से पूर्व विधायक स्वर्गीय राकेश वर्मा की धर्मपत्नी इंदु वर्मा बुधवार को ठियोग विधानसभा क्षेत्र से सैंकड़ों समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ों के साथ कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंची. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उनका स्वागत किया. इस दौरान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, विधायक राम लाल ठाकुर, विक्रमादित्य सिंह अनुरुद्ध सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे.

भाजपा सरकार से भाजपा के लोग भी दुःखी: प्रतिभा सिंह…

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि इंदु वर्मा के पार्टी में आने से कांग्रेस परिवार बड़ा है. इनके साथ ठियोग से काफी ज्यादा तादात में चुने हुए पंचायत प्रतिनिधि ओर समर्थक भी आज यहां आये हैं और उनका पार्टी में शामिल होने पर उनका कांग्रेस पार्टी स्वागत करती है. वहीं, प्रतिभा सिंह ने भाजपा के कई नेताओं के संपर्क में होने ओर जल्द कांग्रेस में शमिल होने की बात कही. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से इनके ही नेता दुखी है और पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं.

वहीं, कांग्रेस में शामिल हुई इंदु वर्मा ने कहा कि उनके पति राकेश वर्मा ने कांग्रेस से ही राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी वह एनएसयूआई के बाद कांग्रेस महासचिव भी रहे और अब वे दुनिया मे नही है लेकिन वे अपने पुराने परिवार में वापिस आ गई है और अब कांग्रेस पार्टी के लिए काम करेंगे और प्रदेश में सत्ता में कांग्रेस काबिज होगी. उन्होंने कहा कि भाजपा में मान सम्मान नही दिया जा रहा था जिसके चलते पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुई.

Vikas

Recent Posts

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

5 hours ago

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किए पूरे: मीनाक्षी लेखी

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…

6 hours ago

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं जा रही भाजपा

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं…

7 hours ago

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत…

10 hours ago

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री…

10 hours ago

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया: मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…

10 hours ago