Follow Us:

कांगड़ा एसडीएम से मिले हिमाचल कांग्रेस प्रवक्ता अशोक

desk |

हिमाचल कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता पंडित अशोक हिमाचली ने आज मंगलवार को  एसडीम कांगड़ा इशांत जसवाल मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एसडीएम इशांत जसवाल को कांगड़ा में तैनाती मिलने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।

प्रदेश प्रवक्ता ने एसडीएम कांगड़ा को बताया कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी की सुख की सरकार है। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से जो भी फरियादी काम करवाने आता है उसके काम को हमेशा प्राथमिकता से पूरा किया जाता है।

उन्होंने कहा कि एसडीएम कांगड़ा रह चुके सोमिल गौतम जी ने 5 महीनो के अंतराल में ऐसी छाप छोड़ी है कि हर ओर उनकी सराहना होती है। उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में  एसडीम ऑफिस कांगड़ा में बुक्स लाइब्रेरी को खोलकर और महिला समूह चाय पान की दुकान खोलकर एक अनूठी पहल की है।

उन्होंने कहा कि  उम्मीद करता हूं वर्तमान एसडीम इशांत जसवाल भी ऐसा महान कार्य कर लोगों में अपनी छाप छोड़े।