Follow Us:

हिमाचल दिवस पर किन्नौर की महिलाओं को ₹1500 मासिक सम्मान राशि: CM सुक्खू की बड़ी घोषणा

➤ 21 वर्ष की आयु पूरी करने वाली महिलाओं-बेटियों को ₹1500 मासिक सम्मान राशि
➤ 2 लाख रुपये सालाना आय से कम परिवारों को मिलेगा योजना का लाभ
➤ क्लास-4 कर्मचारियों की ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट मई में देने का ऐलान



हिमाचल दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में रिकांगपिओ, किन्नौर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम है, उन परिवारों की 21 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी बेटियों और महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत ₹1500 प्रति माह दिए जाएंगे। यह घोषणा आज आयोजित हिमाचल दिवस समारोह के दौरान की गई।  कहा कि ईमानदार पुलिस कर्मियों को सेवानिवृति पर एक रैंक अधिक दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह सम्मान राशि 1 अप्रैल 2026 तक 21 वर्ष की आयु पूरी करने वाली पात्र महिलाओं को मिलेगी। इस घोषणा को प्रदेश की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण राहत और सामाजिक सुरक्षा कदम माना जा रहा है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के लिए भी अहम घोषणा करते हुए कहा कि 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए क्लास-4 कर्मचारियों को मई माह में ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट का भुगतान कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि क्लास-1 और क्लास-2 अधिकारियों के वेतन स्थगन संबंधी आदेश वापस ले लिया गया है। इसके अलावा प्रदेश के स्कूलों में सभी विद्यार्थियों से एक समान फीस लिए जाने की व्यवस्था लागू की जाएगी।

पुलिस विभाग के लिए घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि ईमानदार पुलिस कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर एक रैंक उच्च पद प्रदान किया जाएगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने रिकांगपिओ में तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली, जिसमें पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने भाग लिया। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi और नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने भी हिमाचल दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

इन कर्मचारियों को मई में ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट का भुगतान
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने घोषणा की कि 01 जनवरी से 31 दिसंबर 2022 के बीच रिटायर हुए क्लास फॉर कर्मचारियों को मई में ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट का भुगतान होगा।

पात्र महिलाओं को 1500-1500 रुपये मिलेंगे
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस दौरान घोषणा की कि किन्नौर की 21 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को 1500-1500 रुपये मिलेंगे। वहीं, सीएम ने कहा कि क्लास-1 और क्लास 2 की सैलरी की डेफर करने का ऑर्डर सरकार ने विड्राल कर लिया है। इसके साथ सीएम ने घोषणा की कि प्रदेश के स्कूलों में सभी छात्रों से एक समान फीस ली जाएगी।

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया गया 79वां स्थापना दिवस
हिमाचल प्रदेश के 79वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया गया। शिमला में जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने ध्वजारोहण किया। परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में भव्य परेड आयोजित की गई। इसमे हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, स्काउट एन्ड गाइड, महिला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, एनएनएस और स्काउट एन्ड गाइड की टुकड़ियां शामिल रही। इस दौरान कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल , कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, समेत नगर निगम के पार्षद मौजूद रहे।