हिमाचल

दिवाली पर खाद्य आपूर्ति विभाग का उपभोक्ताओं को तोहफा, इस बार आधा किलो ज्यादा मिलेगी चीनी

दीपावली के पर्व पर हिमाचल के राशन डिपुओं में राशन कार्ड उपभोक्ताओं को प्रति परिवार 500 ग्राम अतिरिक्त चीनी मिलेगी. खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से दिवाली पर अतिरिक्त चीनी देने के लिए पहले से ही चीनी का ऑर्डर जारी कर दिया है. अगले सप्ताह से प्रदेश के राशन डिपुओं चीनी मिलनी शुरू हो जाएगी. खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से पहले से ही दिवाली पर उपभोक्तओं को 500 ग्राम अतिरिक्त चीनी देने के लिए करीब दस हजार क्विंटल चीनी की सप्लाई का आर्डर जारी किया है.

प्रदेश भर में पांच हजार से अधिक राशन डिपो और साढ़े 19 लाख के करीब राशन कार्ड उपभोक्ता हैं, जिन्हें डिपुओं में सस्ता राशन मिलता है. दिवाली के पर्व पर प्रदेश के साढ़े 19 लाख राशन कार्ड उपभोक्ताओं को प्रति परिवार के हिसाब से 500 ग्राम अतिरिक्त चीनी दी जाएगी.

सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को मलका, माश, चने की दाल और चीनी दी जाती है। इसके अलावा आटा और चावल केंद्र सरकार मुहैया करवाती है. इस बार दिवाली के त्योहार पर प्रदेश के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को प्रति परिवार के हिसाब से 500 ग्राम अतिरिक्त चीनी दी जाएगी.

Vikas

Recent Posts

लोक सभाचुनाव के दृष्टिगत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनीष गर्ग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक की…

1 hour ago

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

16 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

17 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

17 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

17 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

17 hours ago