➤ DGP अशोक तिवारी 23 मार्च से छुट्टी पर रहेंगे
➤ IPS श्याम भगत नेगी को मिला DGP का अतिरिक्त कार्यभार
➤ सरकार ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग के उच्च स्तर पर महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अधिसूचना जारी की है। प्रदेश के राज्यपाल के आदेशानुसार, IPS श्याम भगत नेगी (1990 बैच), जो वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) के पद पर तैनात हैं, उन्हें राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

यह व्यवस्था वर्तमान DGP अशोक तिवारी (1993 बैच) के अवकाश पर जाने के कारण की गई है। अशोक तिवारी 23 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक छुट्टी पर रहेंगे। इस अवधि के दौरान श्याम भगत नेगी DGP (HoPF) और DGP (SV&ACB) दोनों ही महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभालेंगे। अधिसूचना के अनुसार, अशोक तिवारी 1 अप्रैल 2026 को वापस ड्यूटी पर लौटकर अपना कार्यभार पुनः संभाल लेंगे। यह आदेश लोकहित में तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। मुख्य सचिव संजय गुप्ता के हस्ताक्षरों से जारी इस पत्र की प्रतियां संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई हैं।



