Categories: हिमाचल

धर्मशाला: नगर निगम ने की 50 हजार की ठगी, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

<p>नगर निगम धर्मशाला में 50 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। यहां मैक्लोडगंज में एनजीओ का कार्यक्रम स्थापित करने के नाम पर नगर निगम ने पैसे लिए और जब एनजीओ का कार्यक्रम शुरू हुआ तो निगम के अधिकारियों ने उसे रुकवा दिया। इसके लिए बकायदा एनजीओ को एक रसीद भी दी गई थी, लेकिन जब बंद करवाने आए निगम अधिकारियों ने जांच की तो उसपर किसी अधिकारी के साइन नहीं मिले।</p>

<p>मामले में शहरी विकास विभाग के इंटरफेयरेंस होते देख बाद में निगम ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। कहा तो ये भी जा रहा है कि पहले नगर निगम अपने कर्मचारियों पर कार्रवाई करने में संकोच कर रहा था। ऐसे में शहरी विकास विभाग निदेशालय शिमला से जांच के आदेश होने के बाद नगर निगम के सह-आयुक्त ने धर्मशाला थाना में 420 का मामला दर्ज करवा दिया है। अब 50 हजार की उगाही के मामले में धर्मशाला पुलिस ही आरोपी की तलाश करेगी।</p>

<p>यहां तक कि उक्त मामला जब नगर निगम आयुक्त के पास पहुंचा तो उन्होंने इस बारे में 40 पन्नों की बिल बुक गायब होने का हवाला दिया था। इस बारे में जब नगर निगम के सह-आयुक्त सुखदेव सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है। पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई अमल में लाएगी और जो लोग इस मामले में संलिप्त पाए जाएंगे उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

1 hour ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

2 hours ago

ईवीएम-वीवीपैट की दूसरी रेंडमाईजेशन विस क्षेत्र स्तर पर 19 मई को: डीसी

जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के दौरान उपयोग की…

5 hours ago

नारा लेखन में कविता तथा पोस्टर मेकिंग में तनुज अव्वल

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र मोहली में आयोजित  फोटोग्राफी में फारूक, नारा लेखन में कविता…

5 hours ago

नए मतदाओं का पंजीकरण कर निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करें: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला…

5 hours ago

मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

शिमला। भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर अपने समर्थकों के कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए…

5 hours ago