Follow Us:

जीजा-साला मर्डर मामले में आरोपियों को 4 दिन का रिमांड

पी. चंद |

शोघी में हुए डबल मर्डर में पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट ने 4 के दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने इन आरोपियों को शनिवार को ही गिरफ्तार किया था जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें 4 दिन का रिमांड दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को सीसीटीवी की सहायता से शातिरों को गिरफ्तार किया था। 

गौरतलब है कि शोघी में दो व्यक्ति को संदिग्ध शव बरामद हुए, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी थी। दोनों के शव बुरी तरह से सुखे खून से लथ-पथ पड़े थे। बाद में जांच में सामने आया कि ये दोनों रिश्ते में जीजा साला थे और कुछ सामान लेकर जा रहे थे। एक का नाम नवीन और दूसरे का चंद्रपाल बताया गया था। शोघी में शातीरों ने चंद पैसों को चलते इन्हें मौत के घाट उतार दिया था।