Categories: हिमाचल

पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी AIIMS में भर्ती, हिमाचल के ये नामी डॉक्टर कर रहे इलाज

लंबे समय से बीमार चल रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का AIIMS में इलाज चल रहा है। 93 वर्षीय वाजपेयी की सेहत का जिम्मा हिमाचल प्रदेश के मशहूर डॉ. रणदीप गुलेरिया के हाथों में है। डॉ. गुलेरिया लंबे समय से वाजपेयी के पर्सनल डॉक्टर भी रहे हैं।

डॉ. गुलेरिया वाजपेयी की सेहत से वाकिफ हैं। एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया हिमाचल के रहने वाले हैं। वह पल्मोनरी मेडिसिन के विशेषज्ञ हैं और पल्मोनरी मेडिसिन में डीएम करने वाले देश के पहले डॉक्टर हैं। पद्मश्री से नवाजे गए डॉ. रणदीप गुलेरिया को चिकित्सा क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित बीसी रॉय सम्मान मिल चुका है।

(आगे की ख़बर के लिए नीचे स्क्रॉल करें…)

हिमाचल से खास लगाव रहा है वाजपेयी का

अटल बिहारी वाजपेयी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं। यही नहीं, कुल्लू के प्रीणी में वाजपेयी का निजी आवास भी है। वे हर साल कुल्लू में छुट्टियां मनाने आया करते थे। प्रीणी में हर साल उनके जन्मदिवस पर यज्ञ का आयोजन होता है और प्रीणी की जनता वाजपेयी की सेहत के लिए प्रार्थना करती है। अटल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल सहित अन्य बीजेपी नेताओं ने प्रार्थना की है।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

8 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

8 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

9 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

10 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

10 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

11 hours ago