Follow Us:

हिमाचल में कर्मचारियों को राहत! तबादलों पर लगी रोक हटाने का फैसला

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक हटा दी गई है। बजट सत्र शुरू होने से पहले सरकार ने 21 जनवरी से तबादलों पर रोक लगाई थी। अब सत्र के संपन्न होने पर उन कर्मचारियों को राहत मिलेगी, जिनके तबादला आदेश नहीं हो पाए थे।

अब राज्य सरकार अपने रूटीन कार्यों को आगे बढ़ा रही है। लिहाजा ऐसे में सरकारी विभागों, निगमों, बोर्ड एवं संस्थानों में तबादलों की प्रक्रिया भी आगे बढ़ पाएगी। मुख्यमंत्री से मंत्रियों के कार्यालयों में तबादलों को लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंच रहे हैं। इसी तरह विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के माध्यम से भी फरियादी तबादलों के लिए गुहार लगा रहे हैं।