हिमाचल

मंडी में 10 दिनी गणेशोत्सव का समापन, भक्तों ने ‘बप्पा’ को धूमधाम से दी विदाई

दस दिन एक दर्जन से अधिक पंडालों में विराजमान रहे गणपति बप्पा शुक्रवार दिन ढलते ही व्यास की लहरों में विसर्जित कर दिए गए. अगले साल फिर आएंगे इस तरह की उदघोष के साथ हजारों भक्तों की मौजूदगी में गणपति बप्पा ने विदाई ली.

इससे पहले मंडी शहर में एक दर्जन से भी अधिक पंडालों में 31 अगस्त से विराजमान रहे गणपति अलग अलग टोलियों व शोभायात्राओं के साथ ग्रामीण देवी देवताओं की पालकियों के संग पूरे शहर से होते हुए व्यास नदी किनारे पहुंचे जहां उन्हें पूरी सुरक्षित तरीके से विदाई दी गई. इस दौरान घंटों तक पूरा शहर गणपति बप्पा के उदघोष, भजन कीर्तन व देव ध्वनि के साथ गणपतिमयी रहा. प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर, नील कंठ महादेव, बाबा भूतनाथ, बंगलेश्वरी मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर, रामनगर का राजा, सौली खड्ड, पुरानी मंडी, मोती बाजार के अलावा कई बाजारों में भी गणपति उत्सव मनाए गए.

कई जगह तो घरों में भी लोगों ने गणपति की प्रतिमा स्थापित की थी. कुछ जगह से तो कार में रख कर भी प्रतिमाएं व्यास नदी तक लाकर प्रवाहित की गई. मंडी में इस उत्सव का समापन देखते ही बनता था हालांकि बाबा भूतनाथ जहां पर तीन प्रतिमाएं विराजित की गई थी एक का विसर्जन 11 वें दिन यानि शनिवार को होगा.

Vikas

Recent Posts

विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी: कंगना रंनौत

विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण…

44 mins ago

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी…

1 hour ago

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

4 hours ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

6 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

7 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

8 hours ago