Categories: हिमाचल

सेब बागवानी की तर्ज पर किसान करेंगे हाईटेक खेती

<p>सेब बागवानी की तर्ज पर हिमाचल के मैदानी इलाको में आम, लीची और नीम्बू के प्रजातीय फलों की पैदावार करने वाले किसानों को भी हाई-टेक बागवानी की सुविधा मिलेगी। इसके लिए विश्व बैंक पोषित हिमाचल प्रदेश बागवानी परियोजना बागवानों को जागरूक कर रही है। इस स्कीम को राज्य के सभी जिलों के बागवान किसानों को जुड़ने के लिए &#39;किसान समूह&#39; बनाया जाएगा। जिसमें किसानों को बेहतर फल-पौध उपलब्ध कराने से लेकर उनके उत्पादों को बाजार में अच्छी कीमत दिलाने के लिए जानकारी दी जाएगी।</p>

<p>राज्य के किसानों को जागरूक करने के लिए परियोजना का एक्सपर्ट ग्रुप हर जिले में बागवान अधिकारियों को इस स्कीम की बारीकियों से अवगत करा रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में ट्रेनिंग देने के बाद एक्सपर्ट ग्रुप ने हमीरपुर में किसानों को जानकारी दी।&nbsp; इस स्कीम के तहत शीतोष्ण इलाकों में सेब, नाशपाती, आडू, प्लम,चेरी और अखरोट के साथ-साथ सबट्रोपिकल इलाकों में आम, लीची और निंबु प्रजाति के फलों की सघन बागवानी को बढ़ावा देना है।</p>

<p>हमीरपुर के बागवानी उपनिदेशक के कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञों के दल ने सघन बागवानी तकनीक और वैज्ञानिक सिंचाई व्यवस्था को लेकर मंथन किया।&nbsp; इसके साथ ही सघन बागबानी से होने वाले आर्थिक लाभ और पर्यावरणीय और सामजिक संतुलन को लेकर भी चर्चा की गई।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

8 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

8 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

8 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

8 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

9 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

9 hours ago