Follow Us:

हिमाचल: भरमौर, लाहौल-स्पीति और मनाली में हुई ताजा बर्फबारी

|

मौसम विभाग के अलर्ट के बीच वीरवार रात से प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाके में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। जनजातिय क्षेत्र भरमौर-पांगी में भी ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं, पर्यटन नगरी मनाली में भी बर्फ के फाहे गिरे हैं। रोहतांग दर्दा में बीते कल से ही बर्फबारी हो रही है। रोहतांग दर्रा में करीब आधा फीट तक बर्फबारी हो चुकी है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी के कारण प्रदेशभर में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। समूचा प्रदेश प्रचंड शीत लहर की चपेट में आग गया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में ये बदलाव आया है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा।