Follow Us:

हिमाचल के लहसुन की बढ़ी डिमांड, किसानों को मिल रहा चार गुना रेट

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सिरमौर जिले की गिरीपार क्षेत्र के लहसुन की महक उत्तरी भारत के कई राज्यों में पहुंच रही है। खास बात यह भी है कि पिछले कई वर्षो के मुकाबले इस बार किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। गत वर्ष किसानों को लहसुन प्रति किलोग्राम के भाव 30—40 रुपये मिले थे।

मगर इस बार किसानों को ₹40 से लेकर ₹110 तक प्रति किलो लहसुन के दाम मिल रहे हैं। सिरमौर जिले का गिरीपार लहसुन उत्पादन के लिए जाना जाता है। यहां अच्छे किस्म का लहसुन उत्पादित होता है। यहां उत्पादित लहसुन की डिमांड देश के विभिन्न हिस्सों में रहती है। इन दिनों यहां का लहसुन उत्तरी भारत के कई राज्यों में सप्लाई हो रहा है।

लहसुन उत्पादकों का कहना है कि इस बार उन्हें पिछले कई वर्षों के मुकाबले 3 से 4 गुना ज्यादा दाम मिल रहे हैं। किसानों की माने तो यहां का लहसुन केरल और तमिलनाडु सहित कई अन्य राज्यों में सप्लाई हो रहा है।