Follow Us:

हिमाचल: चीन में खिताब जीतने वाली कल्पना पहुंची मनाली, हुआ स्वागत

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल की बेटी कल्पना ठाकुर चीन के शंघाई में एशिया इंटरनेशनल फोटोजेनिक 2017 का खिताब जीतने के बाद वापस कुल्लू पहुंच गई हैं। कुल्लू पहुंचने पर लाहौल की सामाजिक संस्थाओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।

चीन में प्रतियोगिता के दौरान कल्पना ठाकुर ने महिला सशक्तिकरण को मजबूती दी और घर मे बेकार पड़ी चीजो से सजावट के समान बनाने के बारे में भी जानकारी दी। कुल्लू पहुंची कल्पना ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान उन्हें 40 सेकेंड का समय दिया गया था, जिसमें उन्हें प्रेरणादायक जानकारी के बारे में अपना सम्बोधन करना था।

जब उन्होंने बेकार पड़ी चीजो से सजावट के सामान बनाने के बारे में बोलना शुरू किया तो निर्णायक मंडल काफी प्रभावित हुआ। उन्होंने 40 सेकेंड के समय को बढ़ा दिया और उस विषय पर पूरी जानकारी ली। कल्पना ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण की आवाज को बुलंद किया है। महिलाएं आज समाज मे हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रही है। ऐसे में परिजनों का भी कर्तव्य बनता है कि वो उन्हें प्रोत्साहित करें।