Follow Us:

बेटियों का गणतंत्रः हिमाचल की मोनिका राजपथ पर परेड में लेंगी हिस्सा

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल की बेटी मोनिका 26 जनवरी की परेड में हिस्सा लेंगी। मोनिका ऊना जिले के सोहारी गांव से संबंध रखती हैं। राजकीय महाविद्यालय ऊना की एनसीसी कैडेट मोनिका ठाकुर मौजूदा समय में वह महाविद्यालय ऊना में बीएससी द्वितीय की छात्रा हैं।

कॉलेज प्राचार्य त्रिलोक चंद ने कहा कि मोनिका बहुत मेहनती छात्रा हैं। वह गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर काफी उत्साहित हैं। मोनिका ने यह मुकाम अपने परिश्रम से हासिल किया है।  छठी हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र वाहिनी ऊना से 10 कैडेट का चयन गणतंत्र दिवस की परेड के लिए किया गया था। इनमें केवल मोनिका ठाकुर ही दिल्ली गणतंत्र दिवस की परेड के लिए जगह बना पाई हैं। छठी हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र वाहिनी कमानाधिकरी ने मोनिका को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि अन्य एनसीसी कैडेट को मोनिका से प्रेरणा लेनी चाहिए। राजकीय महाविद्यालय ऊना और छठी हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र वाहिनी के समस्त स्टाफ ने मोनिका को बधाई दी है।