<p>हिमाचल में लड़कियां एक के बाद एक बड़ी ऊंचाइयां छू रही हैं। इसी कड़ी में हिमाचल की कुछ-एक बेटियों को इस बार सेना में सेवाएं देने का मौका मिला है। पहले जहां सरकाघाट की शालिनी, शिमला की बबिता का नाम सेना में सेवाएं देने में सामने आया था, वहीं अब चंबा जिला से संबंध रखने वाली सुलक्षणा का नाम बतौर लेफ्टिनेंट सेना से सेवाएं देने पर सामने आया है।</p>
<p>सुलक्षणा चंबा के कसाकरा की रहने वाली हैं। उनके पिता पुष्पनाथ पेशे से दुकानदार हैं, जबकि माता कांता देवी गृहिणी है। 23 वर्षीय सुलक्षणा 26 फरवरी को मध्यप्रदेश के जब्बलपुर में सेवाएं देंगी। सुलक्षणा ने अपनी सफलता का श्रेय टीचर्स के साथ-साथ परिजनों को दिया।</p>
<p>ग़ौरतलब है कि प्रदेश में एक के बाद एक युवतियां हर क्षेत्र में अपना और हिमाचल का नाम चमका रही हैं। चाहे खेल हो या सेना, हर क्षेत्र में हिमाचल की बेटियां बड़ी बुलंदियां हासिल कर रही हैं।</p>
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…