Follow Us:

हिमाचल को मिला 1900 करोड़, टूरिज्म को विकसित करने का मौका

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के पास एक और बेहतरीन मौका हाथ लगा है। केंद्र सरकार ने हिमाचल में टूरिज्म इंडस्ट्री को विकसित करने के लिए 1900 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मंजूरी दी हैं। इस बारे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र की तरफ से प्रदेश में पर्यटन को विकसित करने के लिए राशि भेजी जा रही है। इससे हिमाचल प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टूरिज्म इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा।

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने दिल्ली में इस प्रोजेक्ट का प्रेजंटेशन दिया। जिसके आधार पर प्रॉजेक्ट को मंजूरी दी गई। इस परियोजना के जरिए प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के उन इलाकों को विकसित किया जाएगा जहां पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना को 8 सालों में पूरा किया जाएगा। इसमें पानी की आपूर्ति, मल निकासी, कठोर कचरा प्रबंधन, टूरिज्म एक्सपर्टीज, विज्ञापन जैसी सेवाओं को शुरू किया जाएगा।