➤ हिमाचल सरकार ने 300 करोड़ रुपये का नया ऋण लेने की अधिसूचना जारी की
➤ 15 वर्ष की अवधि के लिए RBI के माध्यम से लिया जाएगा यह कर्ज
➤ प्रदेश पर कुल कर्ज 98,182 करोड़ रुपये, जुलाई 2025 में 1 लाख करोड़ पार
शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने 300 करोड़ रुपये का नया ऋण लेने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को वित्त विभाग की ओर से जारी राजपत्र अधिसूचना में बताया गया कि यह राशि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से 15 वर्ष की अवधि के लिए ली जाएगी। अनुमान है कि 19 नवंबर तक यह धनराशि राज्य सरकार के खाते में आ जाएगी।
वित्तीय मोर्चे पर सरकार पहले से ही बढ़ते कर्ज के दबाव में है। अगस्त 2025 तक हिमाचल प्रदेश पर कुल 98,182 करोड़ रुपये का कर्ज था। यह आंकड़ा मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत किया गया था।
जुलाई 2025 में राज्य का कर्ज 1 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका था, जब सरकार ने अतिरिक्त 1,000 करोड़ रुपये का ऋण लिया था। लगातार बढ़ता कर्ज सरकार की वित्तीय चुनौतियों को गहरा कर रहा है और भविष्य में राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।



