Follow Us:

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

|

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है, जिसमें 708 पद पुरुष और 380 पद महिला कांस्टेबल के लिए हैं। इन पदों के लिए 31 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

राज्य में हजारों बेरोजगार युवा लंबे समय से इन पदों को भरने की मांग कर रहे थे। हालांकि, राज्य सरकार एजेंसी के चयन में असमंजस में थी, जिससे भर्ती प्रक्रिया में देरी हो रही थी। अब राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि इन पदों को हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन के माध्यम से भरा जाएगा।

पुरुष कांस्टेबल पद विवरण:

  • 208 पद अनारक्षित श्रेणी से भरे जाएंगे।
  • 19 पद फ्रीडम फाइटर अनारक्षित, 54 पद होमगार्ड, 101 पद SC अनारक्षित, 16 पद SC (वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर) से।
  • 24 पद SC-BPL, 27 पद SC होमगार्ड, 20 पद ST अनारक्षित, 8 पद ST-BPL, 4 पद ST होमगार्ड।
  • 14 पद OBC (वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर), 25 पद OBC-BPL, 22 पद OBC होमगार्ड।
  • 3 पद पूर्व सैनिकों के आश्रित, 68 पद आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग, और 13 पद आर्थिक रूप से पिछड़े होमगार्ड में से भरे जाएंगे।

महिला कांस्टेबल पद विवरण:

  • 104 पद अनारक्षित श्रेणी से, 9 पद फ्रीडम फाइटर अनारक्षित, 31 पद वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर, 24 पद होमगार्ड।
  • 46 पद SC अनारक्षित, 5 पद SC (वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर), 10 पद SC-BPL।
  • 13 पद ST अनारक्षित, 3 पद ST-BPL, 4 पद ST (वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर)।
  • 38 पद OBC अनारक्षित, 5 पद OBC (वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर), 11 पद OBC-BPL, और 32 पद आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाओं में से भरे जाएंगे।