Categories: हिमाचल

हरियाणा की तर्ज पर खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा दे सकती है हिमाचल सरकार!

<p>2019 के लोकसभा चुनाव नजदीक आते देख केन्द्र सहित प्रदेश सरकार भी सक्रीय होती नजर आ रही है। जहां प्रदेश में किराया बढ़ोतरी की मार आम जनता को सहनी पड़ रही है, वहीं हिमाचल सरकार प्रदेश के खिलाड़ियों को तोहफा देने के बारे में सोच रही है। दरअसल, प्रदेश के खिलाड़ियों में इनामी राशियों को लेकर रोष है। खिलाड़ियों का कहना है कि हरियाणा सरकार अपने प्रदेश में खिलाड़ियों को अच्छी सुविधा देने के साथ- साथ अच्छी इनामी राशी भी मुहैया करवाती है। खिलाड़ियों का कहना है कि यदि हरियाणा सरकार अच्छी खेल सुविधा प्रदान कर सकती है तो प्रदेश सरकार क्यों नहीं ??</p>

<p>कुल्लू के ढालपुर मैदान में इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खेल मंत्री गोंविद सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए हरियाणा के समान खेल पॉलिसी तैयार की जा रही है। जिसमें खिलाड़ियों को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी।&nbsp; शिमला में खेल विभाग के अधिकारियों और उत्कृष्ठ खिलाड़ियों के साथ जल्द बैठक कर नई स्पॉर्टस पॉलिसी को लागू करने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश में सरकार खिलाड़ियों को उचित सुविधा देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। ठाकुर ने कहा कि कुल्लू जिला में दो ए-ग्रेड इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए भारत सरकार की मदद ली जाएगी। इंटर कॉलेज फुटबॉल चैम्पियनशिप में प्रदेश के 33 कॉलेज की टीमों ने भाग लिया। सोमवार को हुए फाइनल मुकाबले में ऊना कॉलेज ने शिमला को हराया।</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

  Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

26 mins ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

  New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

47 mins ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

  Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

2 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

2 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

17 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

  Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

17 hours ago