Follow Us:

हिमाचल सरकार ने शुरू की ‘श्रेष्ठ हिमाचल’ मोबाइल ऐप

समाचार फर्स्ट |

अपराध,आपदा, कूड़ा-कचरा, वनों में चोरी, आग, सड़क दुर्घटनाओं की शिकायत अब मोबाइल एप से कर सकेंगे। राज्य सरकार ने इसके लिए श्रेष्ठ हिमाचल मोबाइल एप शुरू की है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने श्रेष्ठ हिमाचल मोबाइल एप का शुभारंभ किया है। इस एप के माध्यम से आम लोगों प्रशासन को शिकायतों का समाधान करने में सहायता मिलेगी।
कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से उक्त शिकायतें कर सकेगा। इस एप को एनआईसी हिमाचल प्रदेश ने विकसित किया है। इस एप को गुगल प्ले स्टोर, हिमाचल सरकार के वेब पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए एप का शुभारंभ

वहीं,राज्य सरकार ने हाल ही में सोलन में ‘वन स्टॉप सेंटर’ खोला है। मुख्यमंत्री ने कांगड़ा अंचल के तीन जिलों कांगड़ा, चंबा और ऊना में द्विभाषीय एप्प ‘स्ट्रीट सुरक्षा मोबाइल’ का शुभारंभ किया। शिमला से बुधवार को इस एप का ऑनलाइन मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया। यह ‘स्ट्रीट सुरक्षा मोबाइल’ एप कांगड़ा की मंडलायुक्त नंदिता गुप्ता ने बनाया है। इसे महिलाओं की सुरक्षा के लिए विकसित किया गया है।