हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दिल्ली हाईकमान के साथ मंथन के बाद पोर्टफोलियो आंवटित किये जा चुके हैं। शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सभी 11 मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए गए है। अब मंत्री अपने-अपने पोर्टफोलियों को ग्रहण करेंगे।
ये होंगे मंत्रियों के पोर्टफोलियों:
| मंत्री | विभाग |
| जयराम ठाकुर (मुख्यमंत्री) | वित्त, प्रशासनिक, गृह, प्लानिंग, पर्सनल और अन्य विभाग जो आवंटित नहीं हैं |
| महेंद्र सिंह (धर्मपुर) | IPH, बागवान, सैनिक कल्याण विभाग |
| किशन कपूर (धर्मशाला) | खाद्य-आपूर्ति, इलेक्शन विभाग |
| सुरेश भारद्वाज (शिमला) | शिक्षा, पार्लियामेंट्री अफेरस, लॉ एंड लीगल रिमेंमबरेंस विभाग |
| अनिल शर्मा (मंडी) | बहुउद्देशीय एवं ऊर्जा विभाग |
| सरवीण चौधरी (शाहपुर) | शहरी विकास मंत्रालय, |
| रामलाल मारकंडा (लाहौल) | कृषि, आईटी, ट्राइबल डिवल्पमेंट विभाग |
| विपन परमार (सुलह) | हेल्थ एंड फैमली वेलफेयर, आयुर्वेद, साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग |
| विरेंद्र कंवर (कुटलैहड़) | ग्रामीण, पंचायती राज, पशु चिकित्सा और मत्स्य विभाग |
| विक्रम सिंह (जसवां) | इंडस्ट्री, श्रम एवं रोजगार, टेक्नीकल एजुकेशन विभाग |
| गोविंद सिंह ठाकुर (मनाली) | वन, ट्रांसपोर्ट, खेल विभाग |
| राजीव सैजल | समाजिक न्याय आधिकारिकता, कॉरपोरेशन विभाग |



